भारतीय जनता पार्टी ने 27 वर्ष बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर 70 में से 48 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीट मिली है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली में खाता नहीं खोल पाई।
प्रमुख विजेताओं में भाजपा के प्रवेश वर्मा, तरविंदर सिंह मारवाह, विजेन्द्र गुप्ता, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत, शिखा रॉय, हरीश खुराना, करनैल सिंह और नीरज बसोया शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक शामिल हैं। पार्टी के विजेता उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री आतिशी, सोम दत्त, गोपाल राय, वीरेंद्र सिंह कादियान, जरनैल सिंह, इमरान हुसैन और सही राम शामिल हैं।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…