संसद के दोनों सदन आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिये गये। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ था और यह सोमवार को समाप्त होने वाला था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि 115 घंटे तक चले इस सत्र में 15 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि बजट पर 27 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई।
सत्र के दौरान 12 विधेयक पेश किए गए और इनमें से चार लोकसभा ने पारित किए। इनमें वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक, जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक और भारतीय वायुयान विधेयक शामिल हैं। ओम बिड़ला ने कहा कि सत्र के दौरान लोकसभा में 136 प्रतिशत उत्पादकता रही।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन में बजट पर करीब 22 घंटे चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदन 90 घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि अगला सत्र सदन के प्रत्येक सदस्य और पूरे देश के लिए फायदेमंद होगा।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…