पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को दूसरी बार मंत्रालय का कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) एक नयी तेल रिफाइनरी बनाने पर विचार कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आयात निर्भरता को कम करने के लिए अधिक तेल और गैस की खोज और उत्पादन पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में हरित हाइड्रोजन, प्राकृतिक गैस और रिफाइनिंग तथा पेट्रोरसायन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल के वर्षों में नागरिकों के लिए ऊर्जा की उपलब्धता, किफायत और स्थिरता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस सहित आपूर्ति के अपने स्रोतों में विविधता लाने का काम किया है।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…