बिज़नेस

ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह की बैठक 2024 रूस के सोची में आयोजित हुई

रूस की अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी और अंतिम ब्रिक्स रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक रूस के सोची में आयोजित की गई। श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक घोषणा के मसौदे पर विचार-विमर्श में भाग लिया, जिसे 9-10 सितंबर 2024 को होने वाली श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपनाया जाएगा।

रोज़गार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक मंत्रिस्तरीय घोषणा को अंतिम रूप देने पर केंद्रित थी। रोजगार कार्य समूह की बैठक में विचार-विमर्श पिछली बैठकों के परिणामों को आगे बढ़ाने वाले प्रतिनिधियों के विचार विमर्श के साथ शुरू हुआ। चर्चा के लिए जीवन भर सीखने की रणनीति, व्यावसायिक मार्गदर्शन, रोजगार सेवाओं का आधुनिकीकरण, सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को सुनिश्चित करना और सामाजिक समर्थन व्यवस्था प्राथमिकता वाले क्षेत्र थे।

बैठक के दौरान ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों के अलावा, नए सदस्य देशों यानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र, ईरान के प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) के प्रतिनिधियों ने प्राथमिकता वाले मुद्दों पर भी सुझाव दिए। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने काम की बदलती दुनिया की मांगों को पूरा करने के लिए कार्यबल के पुन: कौशल और उन्नयन की आवश्यकता पर बल दिया।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

1 घंटा ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

1 घंटा ago

सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किया

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…

1 घंटा ago