मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ब्रिक्‍स सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध भविष्‍य के लिए नये अवसरों के सृजन के लिए सक्षम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्रिक्‍स के सदस्‍य देशों से कहा है कि वे संगठित होकर सहयोग के साथ आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों को धन उपलब्‍ध कराने वालों के साथ सख्‍ती से निपटें। उन्‍होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मानदण्‍डों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

कजान में 16वें ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं को कट्टर बनाने वाली ताकतों को रोकने के लिए सक्रियता से काम करना होगा। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र में विचाराधीन अन्‍तर्राष्‍ट्रीय आतंकवाद पर व्‍यापक समझौते के मुद्दे पर काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्‍स को सुरक्षित बनाने के वैश्विक दिशा निर्देशों पर काम होना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में साइबर सुरक्षा, डीप-फेक और गलत सूचनाओं के प्रसार की चुनौतियों को देखते हुए लोगों को देखते हुए ब्रिक्‍स से बहुत उम्‍मीदें हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया युद्ध, संघर्ष, आर्थिक अनिश्चितता, जलवायु परिवर्तन, और आतंकवाद समेत अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया में विकसित और विकासशील देशों तथा पूर्वी और पश्चिमी देशों के बीच विभाजन की भी बातें हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत युद्ध का नहीं बल्‍कि वार्ता और कूटनीति का समर्थक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्‍स सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध भविष्‍य के लिए नये अवसरों के सृजन के लिए सक्षम है और कोविड-19 को मिलकर पराजित कर ब्रिक्‍स ने अपनी क्षमता सिद्ध की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुद्रस्‍फीति नियंत्रित करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा ऊर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य और जल जैसे विषय सभी देशों के लिए प्राथमिकता के मुद्दे हैं। उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स विविधतापूर्ण और समावेशी मंच है जो इन सभी मुद्दों पर सकारात्‍मक भूमिका निभा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन मुद्दों के समाधान की दिशा में सभी का दृष्टिकोण लोगों पर केन्द्रित होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स का विश्‍व में यह संदेश जाना चाहिए कि वह विभाजनकारी नहीं बल्कि जनहितकारी संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत ब्रिक्‍स साझेदारों के रूप में नये देशों का स्‍वागत करने के लिए तैयार है। और इस दिशा में सभी निर्णय सर्वसम्‍मति से होने चाहिए। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद, बहुपक्षीय विकास बैंकों और विश्‍व व्‍यापार संघ जैसी वैश्विक संस्‍थाओं में समयबद्ध रूप से सुधार लागू करने पर भी जोर दिया।

Editor

Recent Posts

‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ में भाग लेने हेतु भारत का अब तक का सबसे बड़ा कुशल युवाओं का दल रवाना

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल…

5 घंटे ago

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन…

5 घंटे ago

व्यक्तिगत लेन-देन और 96% व्यापारी लेन-देन के लिए यूपीआई अभी भी निःशुल्क

नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन…

5 घंटे ago

NDSA ने झारखंड में बांध सुरक्षा तैयारियों और बांध सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की एक टीम ने 8 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार…

5 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…

6 घंटे ago