आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए लगभग चार वर्ष बाद रेपो दर को 25 आधार अंक बढ़ाकर पांच दशमलव पांच प्रतिशत कर दिया है। मुम्बई में आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए गवर्नर, संजय मल्होत्रा ने यह जानकारी दी।
बदलते आर्थिक तथा वित्तीय हालात, हाल के घटनाक्रमों और भविष्य के अनुमानों की विस्तार से समीक्षा के बाद, मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से प्रमुख नीतिगत रेपो दर 25 आधार अंक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही, स्टैडिंग डिपोजिट फैसिलिटी दर 5 दशमलव दो पांच प्रतिशत, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर और बैंक दर 5 दशमलव सात पांच प्रतिशत कर दिए गए हैं। समिति ने दो-के-मुकाबले-चार मतों से अपने रुख को ‘सोच-समझकर मौद्रिक सख्ती की ओर बदलने का भी फैसला किया है।
रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि अनुमान, सात दशमलव एक प्रतिशत व्यक्त की है।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड…