गाजा में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन ने इजराइल के साथ व्यापार वार्ता स्थगित कर दी है। इस संबंध में इजराइली राजदूतों को जानकारी दे दी गई है और पश्चिमी किनारे पर गैर-कानूनी तौर पर रह रहे लोगों पर नए प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने गाज़ा में की गई इजराइल की सैन्य कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा है कि इजराइल द्वारा गाज़ा के लोगों के लिए सहायता बाधित करने से एक बड़ा मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है। उधर, इजराइल ने ब्रिटेन की इस कार्रवाई को खारिज करते हुए कहा है कि वो बाहरी दबाव में अपनी सुरक्षा नीतियों में कोई बदलाव नहीं करेगा।
इस बीच, यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की ब्रसल्स में हुई बैठक में इजराइल के साथ व्यापार समझौतों की समीक्षा पर सहमति बन गई है। यूरोपीय संघ के देश इजराइल के सबसे बड़े व्यापारिक सहयोगी है। यूरोपीय संघ के कुल व्यापार में से 32 प्रतिशत व्यापार इजराइल के साथ होता है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…