भारत

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत पहुंचे

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज भारत पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्‍ली में उनका स्‍वागत किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समग्र कूटनीतिक साझेदारी को मजबूती मिलेगी। 

वे मुख्य रूप से व्यापक कार्यनीतिक साझेदारी सुदृढ़ करने और लंबे समय से बकाया भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए पर बातचीत करेंगे।

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता होगी।

डेविड लैमी विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। डेविड लैमी के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी बातचीत की संभावना है। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने नव निर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई

राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों रामदास बंडु आठवले, माया चिंतामन इवनाते,…

51 सेकंड ago

TDB-DST ने भारत-ब्रिटेन सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत एडवांस्‍ड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड को सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक…

5 मिनट ago

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

7 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

7 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago