भारत

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और हाल के दिनों में भारत-ब्रिटेन की साझेदारी के अधिक प्रगाढ़ होने की सराहना की, जिससे दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व विकास के अवसर उपलब्ध हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-ब्रिटेन विजन 2035 साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से मिलकर प्रसन्नता हुई। हाल के दिनों में भारत-ब्रिटेन साझेदारी घनिष्ठ होना सराहनीय है, जिससे दोनों देशों के लिए अभूतपूर्व विकास के अवसर खुले हैं।

भारत-ब्रिटेन विजन 2035 हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए हमारे संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा @YvetteCooperMP”

Editor

Recent Posts

HAL ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

4 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

6 घंटे ago