अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने UNSC में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता की दावेदारी का समर्थन किया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद – यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी के समर्थन में आवाज उठाने वाले अमरीका और फ्रांस के नेताओं में शामिल हो गए हैं। कीर स्टार्मर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा-यूएनजीए के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक बहुपक्षीय प्रणाली को अधिक प्रतिनिधित्व पूर्ण और उत्तरदायी बनाने के लिए सुधारों का आह्वान किया। उन्होंने भारत के अलावा अफ्रीका, ब्राजील, जापान और जर्मनी के लिए सुरक्षा परिषद में स्थायी सीटों की भी वकालत की।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने का समर्थन किया। महासभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत अपने महत्वपूर्ण आर्थिक विकास और ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करते हुए सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का हकदार है। शेरिंग टोबगे ने सुरक्षा परिषद को अधिक प्रतिनिधित्व पूर्ण और कुशल बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने विकास में भागीदारी निभाने के लिए भारत का आभार व्‍यक्‍त किया।

इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया था। परिषद में इस समय पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्‍थायी सदस्य हैं। अस्‍थायी सदस्‍य दो साल के लिए चुने जाते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी 13-14 मार्च को असम के दौरे पर 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे के समय,…

1 घंटा ago

दुग्ध उत्पादकों और विक्रेताओं को खाद्य व्यवसाय शुरू करने से पहले अनिवार्य पंजीकरण कराना होगा: FSSAI

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-(FSSAI) ने एक परामर्श जारी कर बताया कि दुग्‍ध उत्पादकों और…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दो दिवसीय एडीजी/डीडीजी सम्मेलन का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशकों (एडीजी) और उप महानिदेशकों (डीडीजी) का दो दिवसीय…

2 घंटे ago

NHAI ने तमिलनाडु में NH-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड पर गंगईकोंडा चोलापुरम बाईपास के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तमिलनाडु में एनएच-81 के कल्लागम से मीनसुरूट्टी खंड में…

2 घंटे ago