ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर सहयोगी देशों पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि धमकी देना पूरी तरह से गलत है और व्यापार संघर्ष किसी के हित में नहीं है। लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन आर्कटिक द्वीप के भविष्य का फैसला करने के ग्रीनलैंड और डेनमार्क के मौलिक अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूरोप, नाटो और अमरीका में सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करेगा और बातचीत जारी रखेगा।
पिछले शनिवार को डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह ब्रिटेन सहित आठ यूरोपीय देशों से प्राप्त वस्तुओं पर फरवरी से 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि ये टैरिफ पिछले सप्ताह यूरोपीय देशों के ग्रीनलैंड में प्रतीकात्मक संख्या में सैनिकों की तैनाती के प्रतिशोध में लगाए गए हैं। उन्होंने तर्क दिया कि रूस और चीन नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…