अंतर्राष्ट्रीय

ईरान ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्‍य अंतरराष्‍ट्रीय शिपिंग के लिए शुरू लेकिन, अमरीका और इस्राएल के जहाजों को अनुमति नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए चालू है, लेकिन अमरीका और इस्राएल से जुड़े जहाज़ों को इस जलमार्ग से गुज़रने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनकी यह टिप्पणी हालिया सैन्य घटनाक्रमों के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आई है। एक अमरीकी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि यह समुद्री मार्ग पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर –आईआरजीसी नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी ने भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सैन्य रूप से बंद नहीं किया गया है और यह केवल ईरान के नियंत्रण में है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

2 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

4 मिनट ago

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1 लॉन्च किया गया

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1, 06…

9 मिनट ago

भारत ने कॉप-31 को पेरिस समझौते में मौजूद कमियों को दूर करने, प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर दिया जोर

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज फिजी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र…

11 मिनट ago