बिज़नेस

जेम और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकारी ई-मार्केटप्लेस-जेम और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई ने आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्‍य सार्वजनिक खरीद में सूक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्यम की भागीदारी बढ़ाने और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है।

यह साझेदारी स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और लघु उद्यमों के लिए समावेशी पहुंच को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही जेम की वैश्विक उपस्थिति भी बढ़ाएगी। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्थिरता और हरित खरीद जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण, आपूर्तिकर्ता संपर्क और जानकारी साझा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

जेम के अपर मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी, सत्य नारायण मीना ने कहा कि यह सहयोग जेम को वैश्विक स्तर पर मानकीकृत डिजिटल खरीद मंच बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ, व्यापक पहुंच और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई के अध्यक्ष विजय कालांत्री ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत पहल को समर्थन देगी, व्यापार करने में सुगमता में सुधार करेगी और पारदर्शी तथा कुशल सार्वजनिक खरीद को सुद्रढ़ करेगी।

Editor

Recent Posts

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 मिनट ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

18 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

26 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago