भारत

सीमा सुरक्षा बल ने आज से पंजाब सीमा पर तीनों संयुक्त जांच चौकियों पर रिट्रीट समारोह फिर से शुरू करने की घोषणा की

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घोषणा की है कि पंजाब सीमा समेत सभी तीन संयुक्‍त सैन्‍य चौकियों पर रीट्रिट समारोह आज फिर शुरू हो रहा है। बीएसएफ के अनुसार समारोह आज मीडिया कर्मियों के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा। आम लोगों के लिए समारोह कल से खुलेगा।

अटारी, हुसैनीवाला और सादकी के रीट्रिट समारोह को इस महीने की आठ तारीख को आम लोगों के लिए निरस्‍त कर दिया गया था। पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी ढांचे को ध्‍वस्‍त करने के लिए भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद रीट्रिट समारोह को रद्द करने का निर्णय लिया गया था।

सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि दोनों देशों के बीच के द्वार भारतीय हिस्‍से में बंद रहेंगे। सामान्‍य परंपरा से अलग सूर्यास्‍त के समय ध्‍वज झुकाने के बाद भारतीय गार्ड कमांडर और उनके समकक्ष पाकिस्‍तानी रेंजर्स के बीच हाथ मिलाने की रस्‍म नहीं होगी।

सीमा बाड़ के आर-पार के खेतों के किसानों को कड़ी निगरानी में अपनी जमीन जोतने की अनुमति दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के अधिकारियों ने विभिन्‍न क्षेत्रों में इन किसानों के साथ बैठकें की हैं। अपनी जमीन जोतने की इच्‍छा रखने वाले किसानों को सीमित अवधि के लिए कड़ी निगरानी में जमीन जोतने की अनुमति दी जाएगी।

Editor

Recent Posts

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 मिनट ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

19 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

26 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago