insamachar

आज की ताजा खबर

Bus carrying devotees overturns in Fatehgarh Sahib, Punjab
भारत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में 30 से 35 लोग सवार थे। ये सभी श्रद्धालु आनंदपुर साहिब से दर्शन करके लौट रहे थे। इस बीच बस्सी पठाना के पास हादसा हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *