महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल तथा उत्तराखंड की कुल 15 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही उपचुनाव हो रहा है। सभी राज्यों के लिए मतों की गिनती 23 नवम्बर को होगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। और ये सीटे हैं- कटेहरी, करहल, मेरठ, कुंडारकी, फूलपुर, सिसामाऊ, गाजियाबाद, मझवान और खैर।
उपचुनाव में करीब 34 लाख से ज्यादा मतदाता 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी गाजियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम पांच-पांच प्रत्याशी खैर और सीसामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3 हजार 718 मतदेय स्थल तथा एक हजार 917 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिये पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 की अनुसूची-एम में संशोधन का…
संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा…
भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…