अखबारों ने आज वायु प्रदूषण से जुडे समाचारों को प्रमुखता दी है। हिन्दुस्तान की सुर्खी है- दिल्ली में पाबंदियां बेअसर, ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद हवा सामान्य से चार गुना ज्यादा खराब। राजस्थान पत्रिका और जनसत्ता ने लिखा है- राष्ट्रीय राजधानी में जहरीली हवा से मचा हाहाकार, कई इलाकों में एक्यूआई 500 से पार। पंजाब केसरी की टिप्पणी है- अपने रिस्क पर सांस लो। दैनिक भास्कर की खबर है- हाईब्रिड मोड में चलेंगी अदालतें, डिजिटल सुनवाई को बढावा। देशबंधु के अनुसार – प्रदूषण और कोहरे का उडानों और रेल सेवाओं पर भी असर।
राष्ट्रीय सहारा ने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वैश्विक नेताओं से मुलाकात को सुर्खी बनाया है। नवभारत टाइम्स के शब्द हैं – कई नेताओं से की द्विपक्षीय मुलाकात और तमाम मुद्दों पर चर्चा की। हरि भूमि ने ब्राजील में भारत और चीन के विदेश मंत्री की भेंट का समाचार सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक ट्रिब्यून की खबर है कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होने की उम्मीद।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025…
औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 17 अक्टूबर, 2026 को…
आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को 'छठ महापर्व' की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…
देश के विभिन्न हिस्सों में आज चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के…
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर…