कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री आनंद ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा की। इन क्षेत्रों में व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंध और बहुपक्षीय सहयोग शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय बातचीत की गति को बनाए रखने और उसे ठोस नतीजों में बदलने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (सीईपीए) पर बातचीत को शीघ्र पूरा करना भी शामिल है। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कार्नी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे आगे भी उनके साथ बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…
भारत सरकार ने गन्ना किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच करने और उनकी चिंताओं…