भारत

मणिपुर में CAPF और राज्‍य पुलिस बल ने बडे पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी कार्रवाई की तथा हथियार और गोली बारूद बरामद किए

मणिपुर में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और राज्‍य पुलिस बल के संयुक्‍त दल ने आज विष्‍णुपुर जिले के अंतर्गत नरनसीना गांव से सटे पहाडी क्षेत्रों में बडे पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी कार्रवाई की तथा हथियार और गोली बारूद बरामद किए। बीती रात नरनसीना गांव में तैनात सीआरपीएफ की चौकी पर हथियारों से लैस अपराधियों के हमले के बाद यह अभियान चलाया गया। अपराधियों के हमले में एक उपनिरीक्षक और हेडकांस्‍टेबल की मौत हो गई। पिछले वर्ष जातीय झडपें होने के बाद सशस्‍त्र अपराधियों से संरक्षण प्रदान करने के लिए 128 बटालियन की बी कंपनी का सीआरपीएफ जवान इस गांव में तैनात था।

घेराबंदी के दौरान सुरक्षा बलों को दो राइफलें, चीन में बने दो हथगोले, 145 जिंदा कारतूस, 197 खाली कारतूस, 32 प्रोजेक्‍टाइल, एक वॉकीटॉकी सेट और अन्‍य सामग्री मिली है। सुरक्षा बलों ने पहाडियों पर अपराधियों के तीन बंकरों को भी नष्‍ट कर दिया।

इस बीच, मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सुरक्षा बलों पर हमले की घटना की निंदा की है और कहा है कि अपराधियों को कानून के तहत उचित सजा दी जाएगी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्‍य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिन रात अथक परिश्रम करने वाले सुरक्षा बलों पर अपराधियों की यह कायराना हरकत है।

Editor

Recent Posts

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

27 मिनट ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

53 मिनट ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

60 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र…

1 घंटा ago

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

2 घंटे ago