भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज गुजरात में पोरबंदर, भरूच और पंचमहल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
पंचमहल में एक रैली में अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में वापसी पर समान नागरिक संहिता लागू करेगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, वंचितों सहित समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
भरूच में आयोजित एक रैली में अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में जनजातीय लोगों के लिए न केवल बजटीय परिव्यय बढाया है बल्कि उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी वृद्धि की है। उन्होंने लोगों को यह भी सुनिश्चित किया कि भाजपा सरकार जनजातीयों का मौलिक अधिकार नहीं छीनेगी।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…