भारत

CAQM ने जनता की शिकायतों पर नारायणा छावनी क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों का संयुक्त विशेष निरीक्षण किया

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुपालन में 8 जनवरी 2026 को दिल्ली के नारायणा स्थित छावनी बोर्ड (सीबी) क्षेत्र में एक विशेष संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण ऑल नारायणा रेजीडेंट्स वेलफेयर के सदस्यों द्वारा आवासीय परिसरों में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के जवाब में किया गया था। यह निरीक्षण सीएक्यूएम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और दिल्ली छावनी बोर्ड के उड़न दस्‍ते द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसका उद्देश्य प्रचलित पर्यावरण मानदंडों और भूमि उपयोग नियमों के अनुपालन का सत्यापन करना था।

निरीक्षण अभियान के दौरान, शिकायत में उल्लिखित सभी स्थानों का दौरा किया गया और निरीक्षण के समय चालू पाई गई प्रत्येक औद्योगिक इकाई की जांच की गई। नारायणा के छावनी बोर्ड (सीबी) क्षेत्र में कुल 21 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पता चला कि 21 में से 19 इकाइयां दिल्ली मुख्‍य योजना (एमपीडी)-2021 के प्रावधानों के अनुसार “घरेलू उद्योग” की श्रेणी में आती हैं, हालांकि उनके पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं है। शेष दो इकाइयां अनुमत घरेलू उद्योगों की सूची में शामिल नहीं थी।

डीपीसीसी की सहमति नीति के अनुसार और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में, आवासीय क्षेत्रों में संचालित घरेलू उद्योगों को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के उद्योग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार समिति से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान, निरीक्षण की गई किसी भी इकाई ने सक्षम प्राधिकारी से अनिवार्य एनओसी प्राप्त करने का दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।

इन निष्कर्षों को ध्‍यान में रखते हुए, सीएक्यूएम ने इस मामले के बारे में दिल्ली छावनी बोर्ड को सूचित किया और उसे यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी है कि नारायणा स्थित सीबी क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को उचित अनुमतियाँ और वैधानिक स्वीकृतियाँ, जिनमें आवश्यक एनओसी भी शामिल है, प्राप्त करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाए। आयोग इस क्षेत्र में अवैध औद्योगिक गतिविधियों को रोकने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण नियमों को सख्‍ती से लागू करने और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

3 घंटे ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

4 घंटे ago

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…

4 घंटे ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

5 घंटे ago