insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी कॉनक्लेव को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी कॉनक्लेव को संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘The New India,…

भारतीय नौसेना ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 में भारत की समुद्री विरासत का प्रदर्शन किया

भारतीय नौसेना नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले 2026 में भाग ले रही है। यह साहित्य, ज्ञान और विरासत का उत्सव मनाने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय असाधारण है, यह वातावरण असाधारण है और यह उत्सव भी असाधारण है। उन्होंने कहा कि यहां…

आज राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अनुमान

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार में भी आज ठंड रहेगी। अगले दो दिन तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,…

विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर फ्रांस और लक्‍ज़मबर्ग की यात्रा संपन्‍न कर स्वदेश लौटे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर फ्रांस और लक्‍ज़मबर्ग की यात्रा संपन्‍न कर स्वदेश लौट आए हैं। यह यात्रा यूरोप के साथ भारत के बढते संपर्क को दर्शाती है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि इस यात्रा के दौरान…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में भाग ले रहे उत्तर प्रदेश के 78 युवाओं से संवाद किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश से आए 78 ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली युवाओं से संवाद करते हुए कहा, “युवा ही विकसित भारत की ओर राष्ट्र की यात्रा के मुख्य चालक हैं।”…

ओडिशा में लैंडिंग के समय हुई विमान दुर्घटना की जांच करेगा विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो ओडिशा में लैंडिंग के समय हुई विमान दुर्घटना की जांच करेगा। महानिदेशालय ने बताया कि कल राउरकेला के निकट इंडिया-वन एयर सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। विमान ने…

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल भारतीय डाक की दो नई सेवाओं- ‘स्पीड पोस्ट 24′ और ‘स्पीड पोस्ट 48′ की घोषणा की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल भारतीय डाक की दो नई सेवाओं- ‘स्पीड पोस्ट 24′ और ‘स्पीड पोस्ट 48′ की घोषणा की। ये सेवाएं 24 और 48 घंटे में डाक और दस्तावेजों को सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने…

नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले जाए गए 27 भारतीयों को वापस लाया गया

नौकरी का झांसा देकर म्यांमा ले जाए गए 27 नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया है। इन्हें साइबर धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया गया था। ये नागरिक कल दिल्ली पहुंचे, जहां से इन्हें उनके गृहनगर भेज दिया गया।