बिज़नेस

CBDT ने मेसर्स भारती-एयरटेल लिमिटेड को टैक्सनेट 2.0 परियोजना आवंटित की

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सरकार की मंजूरी के बाद आयकर विभाग (आईटीडी) को नेटवर्क कनेक्टिविटी, सुविधा प्रबंधन सेवाएं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाएं प्रदान करने हेतु मेसर्स भारती-एयरटेल लिमिटेड को टैक्सनेट 2.0 परियोजना आवंटित की है। यह एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध कनेक्टिविटी सेवाएं प्रदान करती है और वर्तमान टैक्सनेट 1.0 परियोजना की तुलना में एक उल्लेखनीय प्रगति का प्रतीक है। यह तकनीक विभाग के डिजिटल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने में काफी मदद करेगी।

टैक्सनेट 2.0 का लक्ष्य आयकर विभाग की नेटवर्क प्रणाली को सशक्त बनाना और सभी हितधारकों को बेहतर सुरक्षा, बेहतर विश्वसनीयता एवं एक निर्बाध उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करना है। दूरसंचार के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और नवीन समाधानों के लिए प्रसिद्ध मेसर्स भारती-एयरटेल लिमिटेड को एक खुली निविदा चयन प्रक्रिया के माध्यम से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए चुना गया है।

टैक्सनेट 2.0 परियोजना की प्रमुख विशेषताओं में संवेदनशील डेटा की सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके बढ़ी हुई सुरक्षा, देश भर में विभागीय उपयोगकर्ताओं को सुसंगत एवं भरोसेमंद सेवा प्रदान करके उच्च विश्वसनीयता और सुचारू एवं निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करके विभागीय उपयोगकर्ताओं को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना शामिल है। इससे नागरिकों और व्यवसायों के लिए समान रूप से कर सेवाओं में वृद्धि होगी।

टैक्सनेट 2.0 परियोजना का कार्यान्वयन आईटीडी को एक मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा जो हमारे डिजिटल बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

1 घंटा ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

6 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

6 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

8 घंटे ago