बिज़नेस

CBDT ने विदेशी परिसंपत्तियों के संबंध में स्वैच्छिक अनुपालन को मजबूत करने के लिए दूसरी ‘NUDGE’ पहल शुरू की

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 (कलैंडर वर्ष 2024) के लिए सूचना के स्वचालित आदान-प्रदान (एईओआई) के विश्लेषण से उच्च जोखिम वाले ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां विदेशी परिसंपत्तियां मौजूद प्रतीत होती हैं, लेकिन आकलन वर्ष 2025-26 के लिए दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में उनकी सूचना नहीं दी गई है। तदनुसार, सीबीडीटी दूसरी ‘एनयूडीजीई’ अभियान शुरू कर रहा है, जिसके तहत ऐसे करदाताओं को 28 नवंबर 2025 से एसएमएस और ईमेल जारी किए जाएंगे, जिनमें उन्हें दंडात्मक परिणामों से बचने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले अपने आयकर रिटर्न की समीक्षा और संशोधन करने की सलाह दी जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य आईटीआर में अनुसूची विदेशी संपत्ति (एफए) और विदेशी स्रोत आय (एफएसआई) की सही रिपोर्टिंग को सुगम बनाना है। आयकर अधिनियम, 1961 और काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) एवं कर अधिरोपण अधिनियम, 2015 के तहत विदेशी संपत्ति और आय का सटीक और पूर्ण खुलासा एक सांविधिक आवश्यकता है।

कर प्रशासन के लिए एक व्यावसायिकता, जिम्‍मेदार एवं प्रतिक्रियाशील, समझ, (कानूनों, लेन-देन और व्यवसायकी), समर्पण एवं उचित परिश्रम/आंकड़ों पर आधारित निर्णय लेना, प्रभावी प्रवर्तन (सहानुभूति के साथ), गैर-हस्तक्षेपकारी प्रशासन (करदाता-केंद्रित, अनुपालन-प्रेरित) और प्रौद्योगिकी (प्रौद्योगिकी-आधारित कर प्रशासन) संबंधी दृष्टिकोण अपनाते हुए सीबीडीटी अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सूचना विषमता को कम करने और करदाताओं के साथ एक पारदर्शी एवं विश्वास-उन्मुख इंटरफेस को सुदृढ़ करने के लिए उन्नत डेटा एनालिटिक्‍स का उपयोग करता है। यह पहल विकसित भारत के विजन के अनुरूप है, जो जवाबदेही, पारदर्शिता और स्वैच्छिक अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा देती है।

सीबीडीटी स्वैच्छिक अनुपालन में सुधार के उद्देश्य से अपने डेटा-संचालित, गैर-हस्तक्षेपकारी और करदाता-केंद्रित उपायों को लगातार मज़बूत कर रहा है। “आंकड़ों के गैर-हस्तक्षेपकारी उपयोग से मार्गदर्शन और सक्षम करने वाली(एनयूडीजीई)” यह पहल सही रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने और राजस्व जुटाने को बढ़ाने पर केंद्रित एक दूरदर्शी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और विश्वास-आधारित कर प्रशासन के प्रति सीबीडीटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

17 नवंबर 2024 को शुरू किए गए पहले “एनयूडीजीई” अभियान ने उन चुनिंदा करदाताओं को लक्षित किया था, जिनके बारे में एईओआई ढांचे के तहत विदेशी जूरिसडिक्‍शन द्वारा ऐसी विदेशी परिसंपत्तियों की सूचना दी गई थी, जिसका खुलासा उनके आयकर रिटर्न (आकलन वर्ष 2024-25) में नहीं किया गया था। इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए, जिसमें 24,678 करदाताओं (जिनमें कई ऐसे भी शामिल थे जिन्हें सीधे तौर पर नहीं प्रेरित किया गया था) ने अपने आयकर रिटर्न की समीक्षा की और 29,208 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी परिसंपत्ति के साथ-साथ 1,089.88 करोड़ रुपये की विदेशी-स्रोत आय का खुलासा किया।

सीबीडीटी को कॉमन रिपोर्टिंग स्‍टेंडर्ड (सीआरएस) के तहत भागीदार जूरिसडिक्‍शन और संयुक्त राज्य अमेरिका से एफएटीसीए के अंतर्गत भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्‍त होती है। ये जानकारी संभावित विसंगतियों की पहचान करने और करदाताओं को समय पर एवं सटीक अनुपालन की दिशा में मार्गदर्शन देने में सहायक होती है।

सीबीडीटी सभी पात्र करदाताओं को सलाह देता है कि वे इस अवसर का उपयोग करते हुए वैधानिक रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। सीआरएस, एफएटीसीए, अनुसूची एफए और अनुसूची एफएसआई के बारे में अधिक जानकारी के लिए करदाता आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in देख सकते हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

13 घंटे ago

यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति (NIPU)-2026 के अंतर्गत देश में स्थापित किए जाएंगे 6 नए यूरिया संयंत्र; यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 1,141 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डाक परिचालन योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्‍डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…

15 घंटे ago