भारत

CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के बरी होने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की

सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य को कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी है।

इससे पहले दिल्‍ली की एक अदालत ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के कविता सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। सीबीआई का कहना है कि निचली अदालत ने जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया और साक्ष्‍यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया। आबकारी नीति दिल्ली सरकार द्वारा 2021 में तैयार की गई थी, जिसे बाद में कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बाद वापस ले लिया गया था। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई को नीति की जांच का आदेश दिया था।

Editor

Recent Posts

NHRC ने हरियाणा के सोनीपत में कुत्ता काटे व्यक्ति की चिकित्सकीय लापरवाही के कारण कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में छपी उस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है…

12 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल…

13 घंटे ago

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार: सरकार

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ…

13 घंटे ago

NHRC ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी विद्यालय में छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के…

13 घंटे ago

इस्राएल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने की घोषणा के एक दिन बाद ईरान पर हमले फिर शुरू किए

इस्राएल ने प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करने…

14 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर…

14 घंटे ago