भारत

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम का यह एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 1917 में इसी दिन बिहार के चंपारण जिले में नील किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए आंदोलन शुरू किया गया था, ब्रिटिश बागान मालिकों द्वारा दमनकारी तिनकठिया प्रणाली के तहत किसानों को नील की खेती करने के लिए मजबूर किया गया था। यह देश में महात्मा गांधी का सत्याग्रह का पहला प्रयोग भी था।

स्थानीय किसान राजकुमार शुक्ल के लगातार आग्रह पर महात्मा गांधी चंपारण पहुंचे और किसानों की उसे समय की स्थिति की विस्तार से पड़ताल की। तत्कालीन ब्रिटिश शासन ने महात्मा गांधी से इलाके को तत्काल छोड़ने को कहा लेकिन उन्होंने इस आदेश को नहीं माना और अहिंसक आंदोलन के माध्यम से किसानों को संगठित किया और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। इस आंदोलन के परिणाम स्वरुप एक जांच समिति का गठन हुआ गांधी जी को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया। यह आंदोलन सफल रहा और वर्ष 1918 में जबरन नील की खेती की प्रथा समाप्त कर दी गई। चंपारण सत्याग्रह ने न केवल किसानों को न्याय दिलाया बल्कि गांधी जी को एक जन नेता के रूप में स्थापित किया और भारत के व्यापक स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…

5 घंटे ago

CCI ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएच द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…

5 घंटे ago

सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता बढ़ाई, स्कीम के तहत ऋण सीमा में वृद्धि की

भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…

5 घंटे ago

TRIFED ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष RISA स्टोर का शुभारंभ किया

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…

5 घंटे ago