केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NEET UG-2026 परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और देश भर में कई जगहों पर तलाशी ली है।
गिरफ्तार किये गये 5 व्यक्तियों के नाम:-
- नासिक (महाराष्ट्र) से शुभम खैरनार
- जयपुर (राजस्थान) से मांगीलाल बिवाल
- जयपुर (राजस्थान) से विकास बिवाल
- जयपुर (राजस्थान) से दिनेश बिवाल
- गुरूग्राम (हरियाणा) से यश यादव
CBI ने 12 मई 2026 को, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग से मिली एक लिखित शिकायत के आधार पर, NEET UG-2026 परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के संबंध में एक मामला दर्ज किया था। FIR आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और भारतीय न्याय संहिता (BNS), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों सहित विभिन्न अपराधों के लिए दर्ज की गई थी।
अब तक, CBI ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीन जयपुर से, एक गुरुग्राम से और एक नासिक से। कई अन्य संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।





