insamachar

आज की ताजा खबर

CBI
भारत

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्‍या की जांच शुरू कर दी है। वरिष्‍ठ उप-महा निरीक्षक स्‍तर के अधिकारी के नेतृत्‍व में टीम सभी तथ्‍यों की जांच करेगी।

सीबीआई टीम कल देर रात रिकॉर्ड लेने के लिए मानसा पुलिस स्टेशन पहुंची थी। एजेंसी ने चंडीगढ़ में एक नई एफआईआर भी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित का पोस्टमॉर्टम पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों की टीम करेगी और चंडीगढ़ में ही मजिस्ट्रेट जांच भी होगी। यह कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल पंजाब के अपने एक दिन के दौरे के दौरान परविंदर सिंह के परिवार को सीबीआई जांच का भरोसा दिलाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है। झोटा को पिछले हफ्ते एक केमिस्ट, अश्विनी कुमार ने उस वक़्त गोली मार दी थी जब उसने केमिस्ट द्वारा सिंथेटिक ड्रग्स बेचने का विरोध किया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *