सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप-महा निरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम सभी तथ्यों की जांच करेगी।
सीबीआई टीम कल देर रात रिकॉर्ड लेने के लिए मानसा पुलिस स्टेशन पहुंची थी। एजेंसी ने चंडीगढ़ में एक नई एफआईआर भी दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित का पोस्टमॉर्टम पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों की टीम करेगी और चंडीगढ़ में ही मजिस्ट्रेट जांच भी होगी। यह कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कल पंजाब के अपने एक दिन के दौरे के दौरान परविंदर सिंह के परिवार को सीबीआई जांच का भरोसा दिलाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है। झोटा को पिछले हफ्ते एक केमिस्ट, अश्विनी कुमार ने उस वक़्त गोली मार दी थी जब उसने केमिस्ट द्वारा सिंथेटिक ड्रग्स बेचने का विरोध किया था।
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी पहले के…
रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है।…