भारत

CBI ने ओडिशा में डाक विभाग भर्ती घोटाले से संबंधित 67 स्थानों पर छापेमारी की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) डाक विभाग में कथित भर्ती घोटाले के संबंध में ओडिशा में 67 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। डाक विभाग की एक वर्ष पुरानी शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की। विभाग ने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा के 63 अभ्यर्थियों ने कथित रूप से फर्जी प्रमाणपत्र दाखिल किये।

सीबीआई के 122 अधिकारियों और अन्य विभागों के 82 कर्मियों सहित 204 से अधिक अधिकारियों ने इन फर्जी प्रमाण पत्रों को उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से कालाहांडी, नुआपाड़ा, रायगढ़, नबरंगपुर, कंधमाल, केंदुझार, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक में विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ”ये प्रमाण पत्र इलाहाबाद के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, कोलकाता के पश्चिम बंगाल बोर्ड, रांची के झारखंड शैक्षणिक परिषद और अन्य बोर्डों ने कथित तौर पर जारी किए थे। शिकायत में इन जाली प्रमाण पत्रों को बनाने और अभ्यर्थियों तक पहुंचाने में एक अंतरराज्यीय गिरोह की कथित संलिप्तता का आरोप लगाया गया है।”

डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 1,382 पदों पर भर्ती निकाली थी। विभाग ने 27 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना और स्थानीय भाषा में दक्षता नियत थी।

ओडिशा डाक विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों के सत्यापन से पता चला कि बालेश्वर, मयूरभंज, कालाहांडी और बरहामपुर सहित विभिन्न डाक प्रभागों के 63 अभ्यर्थियों ने 10वीं पास के जाली या फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किए हैं।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

4 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

4 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

4 घंटे ago