भारत

CBI ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न मामलों पर कलकत्ता उच्च न्यायालय को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने आज पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में अवैध तरीके से जमीन हड़पने, जबरन वसूली और महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी मामलों में अपनी जांच पर कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय को स्थिति की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी।

यह रिपोर्ट कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश टीएस शिवगणनम और न्‍यायाधीश हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ को सौंपी गई है। रिपोर्ट सौंपते समय सीबीआई के वकील ने एजेंसी के अधिकारियों को संदेशखाली के जमीन रिकॉर्ड प्रदान करने में राज्य सरकार के असहयोग की भी शिकायत की।

सीबीआई के वकील ने कहा कि एजेंसी के समर्पित पोर्टल पर संदेशखाली में अवैध तरीके से जमीन हड़पने से संबंधित लगभग 900 शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि जमीन रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति जानने में राज्य सरकार के सहयोग के बिना जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में कठिनाई होगी।

इस बीच खंडपीठ ने राज्य सरकार को सीबीआई को सभी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश भी दिए, ताकि जांच की प्रक्रिया निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

11 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

11 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

11 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

11 घंटे ago