भारत

CBI की टीम आज नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए झारखंड के हजारीबाग के ओेएसिस स्कूल पहुंची

केंद्रीय अण्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम आज नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए झारखंड के हजारीबाग के ओेएसिस स्कूल पहूंची। सीबीआई की टीम ने पेपर लीक से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य अहसानुल हक से पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने सीबीआई को बताया कि लीक हुए प्रश्न पत्र को एक जगह से दूसरी जगह भेजने की प्रक्रिया में मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। पूछताछ करने के बाद सीबीआई और पूछताछ करने के लिए प्रधानाचार्य को अपने साथ ले गई। प्रधानाचार्य नीट परीक्षा के लिए हजारीबाग के विद्यालयों के शहर के समन्वयक थे।

सीबीआई की टीम ने हजारीबाग भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ की। इस बैंक में प्रश्न पत्र रखे गए थे। सीबीआई अब प्रश्न पत्र के संरक्षण की श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसमें परीक्षा केंद्र, भारतीय स्टेट बैंक और हजारीबाग के ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी के कार्यालयों से प्राप्त कई व्यक्तियों के बयान हैं।

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई -इओयू ने पहले बताया कि पटना के खेमनीचक प्ले स्कूल से जब्त आंशिक रूप से जले प्रश्न पत्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी-एटीए से प्राप्त प्रश्न पत्र से मेल खाते हैं। इन सारे प्रश्न पत्रों को हजारीबाग के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल के परीक्षा केंद्र में भेजा गया था।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…

9 घंटे ago

ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दी

भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन…

9 घंटे ago

बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित हुई

वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक 8 सितंबर…

9 घंटे ago

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक 8 सितंबर 2026 को…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया…

10 घंटे ago