वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने हितधारकों से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ के मसौदे पर 26 जून, 2024 तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।
सीबीआईसी ने ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ का मसौदा तैयार किया है। अधिनियमित होने के बाद, यह विधेयक केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 का स्थान लेगा। विधेयक का उद्देश्य व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने तथा पुराने और अनावश्यक प्रावधानों को निरस्त करने पर जोर देते हुए एक व्यापक आधुनिक केंद्रीय उत्पाद शुल्क कानून बनाना है। विधेयक में बारह अध्याय, 114 (एक सौ चौदह) धाराएँ और दो अनुसूचियाँ शामिल हैं।
पूर्व-विधायी परामर्श प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, हितधारकों से 21 दिनों के भीतर निम्नलिखित प्रारूप में सुझाव आमंत्रित करने के लिए मसौदा ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक, 2024’ को सीबीआईसी की वेबसाइट [https://www.cbic.gov.in] पर अपलोड किया गया है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…