भारत

भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए 11 और इंटरनेशनल पोर्ट्स को अधिसूचित किया

ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की अधिसूचना जारी की है। नए जोड़े गए 11 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स में 09 लैंड पोर्ट्स और 02 हवाई अड्डे शामिल हैं। 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स जोड़े जाने से इलेक्ट्रॉनिक वीजा और भी आकर्षक तथा उपयोगी हो गया है। खास बात यह है कि भारत लगभग 95% ई-वीजा 72 घंटे से भी कम समय में जारी कर देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा व्यवस्था को उदार, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी मजबूती प्रदान की है।

नए जोड़े गए 11 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स के बाद अब ई-वीजाधारक विदेशी नागरिकों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाले अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है, जिसमें 37 हवाई अड्डे, 38 बंदरगाह और 13 लैंड पोर्ट्स शामिल हैं।

ई-वीजा

भारतीय वीजा व्यवस्था, खासकर पर्यटक वीजा, को आसान और उदार बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ई-वीजा सुविधा की शुरुआत। इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) के साथ ई-वीजा सुविधा साल 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए शुरू की गई थी, जो वर्तमान में 172 देशों के नागरिकों को उपलब्ध है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

11 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

11 घंटे ago