बिज़नेस

CBIC 1 मई से निर्दिष्ट हवाई अड्डों पर हवाई यात्रियों द्वारा व्यक्तिगत परिवहन के माध्यम से आयात/निर्यात की इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया शुरू करेगा

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने दिनांक 01.05.2025 से निर्दिष्ट हवाई अड्डों पर हवाई यात्रियों द्वारा व्यक्तिगत परिवहन के माध्यम से रत्न एवं आभूषण/नमूने/प्रोटोटाइप से संबंधित बिल ऑफ एंट्री/शिपिंग बिल की इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया की शुरुआत की है।

व्यक्तिगत परिवहन के माध्यम से निर्यात/आयात विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 और प्रक्रिया पुस्तिका (एचबीपी), 2023 के प्रावधानों के अधीन होगा।

एचबीपी के पैरा 4.87 में निर्दिष्ट नौ हवाई अड्डों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, कोयंबटूर, बैंगलोर, हैदराबाद और जयपुर) में रत्न और आभूषणों के निर्यात के लिए तथा एचबीपी के पैरा 4.88 में निर्दिष्ट सात हवाई अड्डों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद और जयपुर) में रत्न और आभूषणों के आयात के लिए व्यक्तिगत परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। मशीनरी के नमूनों/प्रोटोटाइप के मामले में, यह सुविधा शुरू में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

सामंजस्यपूर्ण प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया से विशेषकर रत्न और आभूषण तथा उच्च-स्तरीय विनिर्माण के लिए ऐसे लेन-देन के तरीकों में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

37 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

1 घंटा ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

2 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

2 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

2 घंटे ago