बिज़नेस

CBIC ने आज से PFMS के माध्यम से सीधे निर्यातकों के बैंक खातों में शुल्क वापसी की राशि का इलेक्ट्रॉनिक वितरण शुरू किया

व्यापार को सुविधाजनक बनाने के प्रयास के तहत, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) आज, 5 जून, 2024 से पारदर्शी एवं कुशल तरीके से सीधे निर्यातक के बैंक खाते में इलेक्ट्रॉनिक रूप से शुल्क वापसी की राशि का भुगतान करेगा।

निर्यातकों के खातों में शुल्क वापसी की राशि का भुगतान सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से स्वचालित रूप से किया जाएगा। यह कागज रहित सीमा शुल्क और उन्नत व्यापार सुविधा की दिशा में सीबीआईसी की ओर से की गई एक और पहल है।

इस नई सुविधा से वापसी वितरण तंत्र में मानव द्वारा किए जाने वाले हस्तक्षेप को समाप्त करके वापसी की राशि के भुगतान में लगने वाले समय में कमी लाने और पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद है।

सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 75 के तहत शुल्क वापसी का प्रावधान किसी भी आयातित सामग्री या निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के निर्माण में उपयोग की जाने वाली उत्पाद शुल्क योग्य सामग्री पर लगने वाले सीमा शुल्क में छूट प्रदान करता है। शुल्क वापसी के दावों की प्रक्रिया सीमा शुल्क स्वचालित प्रणाली (सीएएस) के माध्यम से पूरी की जाती है, दावों को एक स्क्रॉल में गिना जाता है, कम्प्यूटरीकृत सीमा शुल्क वापसी अंतरण (सीसीडीए) को मुद्रित किया जाता है और फिर उसे निर्यातकों के खाते में शुल्क वापसी की राशि के भुगतान हेतु समेकित राशि के एकल चेक के साथ अधिकृत बैंक शाखा को भेजा जाता है। इससे शुल्क वापसी के वितरण में देरी होती है।

व्यापार संबंधी सुविधा के माध्यम से व्यापार करने में आसानी को बेहतर बनाने के भारत के प्रयासों में सीबीआईसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखा है और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के व्यापार सुविधा समझौते (टीएफए) को पूरी तरह से लागू करने के बाद, सीबीआईसी का लक्ष्य अब टीएफए के अतिरिक्त दृष्टिकोण को अपनाते हुए अगली पीढ़ी के व्यापार की सुविधा से जुड़े सुधारों को शुरू करना है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

14 मिनट ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

2 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

2 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

3 घंटे ago