सीबीएसई ने परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के लिए विद्यार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की है। सी बी एस ई की परीक्षाएं इस वर्ष 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह सेवा तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है।
कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क परामर्श इस वर्ष पहली जून तक जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना है। विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 1800118004 पर हिंदी और अंग्रेजी में चौबीस घंटे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा तनावमुक्त तैयारी, प्रभावी समय और तनाव प्रबंधन, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करती है। इस सेवा के अंतर्गत विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, विशेष शिक्षकों और योग्य मनोवैज्ञानिकों सहित 73 प्रशिक्षित पेशेवर सहायता प्रदान करेंगे। इनमें से बारह परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में…
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्तरदायी और…
क्रिकेट में, भारत वर्ष 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 का एकदिवसीय…
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिन छठ महापर्व आज संपन्न…
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…