भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (अधिग्रहणकर्ता ट्रस्ट) द्वारा पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड एवं पीएनसी इंफ्रा होल्डिंग्स (पीएनसी एसपीवी/लक्ष्य) के बारह (12) विशेष प्रयोजन वाहनों में शत-प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी, प्रबंधन और नियंत्रण के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
अधिग्रहणकर्ता ट्रस्ट भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के तहत स्थापित एक अपरिवर्तनीय ट्रस्ट है और सेबी (इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) विनियम, 2014 के तहत निर्धारित गतिविधियों को पूरा करने के लिए भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के साथ एक बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत है। अधिग्रहणकर्ता ट्रस्ट भारत में निगमित विशेष प्रयोजन वाहनों का मालिक है, जो भारत में सड़कों और राजमार्गों के संचालन के व्यवसाय में संलग्न हैं, जिसके लिए विशेष प्रयोजन वाहनों को सरकारी रियायतें दी गई हैं। सेबी (इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) विनियम, 2014 के अनुसार, गैलेक्सी इन्वेस्टमेंट्स II पीटीई लिमिटेड अधिग्रहणकर्ता ट्रस्ट का प्रायोजक और हाईवे कंसेशन्स वन प्राइवेट लिमिटेड (एचसी वन) निवेश प्रबंधक है।
पीएनसी एसपीवी को विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में निगमित किया गया है। पीएनसी एसपीवी ने क्रमशः हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल/बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को धारण करने, विकसित करने, संचालन और रखरखाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण / उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के साथ रियायत संबंधी समझौते किए हैं।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…
सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…
ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कल हुए इस्राएल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया…