भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड के कम से कम 99.44% इक्विटी और प्रेफरेंस शेयरहोल्डिंग (पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर) के डेल्हीवरी लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में डेल्हीवरी लिमिटेड (डेल्हीवरी) द्वारा ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड (ईकॉम) की कम से कम 99.44% इक्विटी और प्रेफरेंस शेयरहोल्डिंग (पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है।
डेल्हीवरी एक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध भारतीय कंपनी है। यह एक एकीकृत लॉजिस्टिक्स कंपनी है और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की पूरी रेंज उपलब्ध कराती है, जिसमें एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी, भारी सामान डिलीवरी, फुल ट्रकलोड फ्रेट, पार्ट-ट्रकलोड फ्रेट, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन सेवाएं (सप्लाई चेन सॉफ्टवेयर साल्यूशन्स और वैल्यू-एडेड सेवाएं सहित), और क्रॉस-बॉर्डर एक्सप्रेस सेवाएं शामिल हैं। डेल्हीवरी घरेलू और वैश्विक साझेदारों के नेटवर्क के माध्यम से काम करती है और इसने ऑटोमेशन, स्व-विकसित लॉजिस्टिक्स तकनीक और डेटा इंटेलिजेंस क्षमताओं में निवेश किया है।
ईकॉम एक सार्वजनिक गैर-सूचीबद्ध भारतीय कंपनी है। यह भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग को लॉजिस्टिक्स साल्यूशन्स प्रदान करती है। ईकॉम ऑटोमेटेड साल्यूशन्स का उपयोग करके पिकअप, प्रोसेसिंग, नेटवर्क संचालन, डिलीवरी, रिवर्स लॉजिस्टिक्स और रिटर्न मैनेजमेंट को सक्षम बनाती है। ईकॉम भंडारण और वेयरहाउसिंग साल्यूशन्स भी प्रदान करती है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…