अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौट आए है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के मद्देनजर ट्रंप ने यह फैसला लिया है।
विश्व नेताओं द्वारा पश्चिम एशिया में तनाव कम करने का आग्रह करने वाला संयुक्त बयान जारी करने के कुछ ही घंटों के बाद ट्रंप इस बैठक से अमरीका रवाना हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा है कि ट्रम्प ने साथी जी-7 नेताओं से कहा था कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए चर्चा चल रही है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके जाने का युद्ध विराम से कोई लेना-देना नहीं है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी लोगों से ईरान की राजधानी तेहरान छोड़ने का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…