बिज़नेस

सीसीआई ने सीए प्लूम इन्वेस्टमेंट्स और बेक्वेस्ट इंक द्वारा क्वेस्ट ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ इक्विटी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सीए प्लूम इन्वेस्टमेंट्स और बेक्वेस्ट इंक द्वारा क्वेस्ट ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

इस संयोजन में सीए प्लूम इन्वेस्टमेंट्स ( सीए प्लूम/अधिग्रहणकर्ता ) और बेक्वेस्ट इंक. ( बेक्वेस्ट ) द्वारा क्वेस्ट ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ( क्वेस्ट ग्लोबल/टार्गेट ) के कुछ शेयर का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता मॉरीशस में स्थापित एक निवेश माध्यम है। इसका अप्रत्यक्ष नियंत्रण कार्लाइल ग्रुप इंक. (कार्लाइल) के सहयोगियों द्वारा प्रबंधित निधियों द्वारा होता है। कार्लाइल एक वैश्विक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है, जो तीन निवेश क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर निवेश करने वाले निधियों का प्रबंधन करता है: (i) वैश्विक निजी इक्विटी (कॉर्पोरेट निजी इक्विटी, रियल एस्टेट और प्राकृतिक संसाधन निधि सहित); (ii) वैश्विक ऋण (तरल ऋण, अतरल ऋण और अचल संपत्ति ऋण सहित); और (iii) निवेश समाधान (निजी इक्विटी निधि कार्यक्रम, जिसमें प्राथमिक निधि, द्वितीयक और संबंधित सह-निवेश गतिविधियाँ शामिल हैं)।

बेक्वेस्ट, टारगेट के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत अरविंद प्रभु की एक होल्डिंग इकाई है। बेक्वेस्ट केमैन द्वीप समूह में निगमित है और इसका एकमात्र उद्देश्य टारगेट के शेयर धारण करना है।

टारगेट एक निगमित कंपनी है जिसका वर्तमान मुख्यालय सिंगापुर में है और जो मुख्य रूप से दुनिया भर में (भारत सहित) इंजीनियरिंग अनुसंधान एवं विकास (ईआरएंडडी) सेवा प्रदान करने के व्यवसाय में है। यह मुख्य रूप से निम्नलिखित ईआरएंडडी सेवाएँ प्रदान करती है: (क) एम्बेडेड और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग; (ख) मैकेनिकल इंजीनियरिंग; (ग) सिलिकॉन इंजीनियरिंग; (घ) डिजिटल इंजीनियरिंग; और (ङ) संचालन एवं आपूर्ति प्रबंधन।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान के हमलों की निंदा की, हमले में कई लोगों की मौत

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में…

2 घंटे ago

ईरान ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्‍य अंतरराष्‍ट्रीय शिपिंग के लिए शुरू लेकिन, अमरीका और इस्राएल के जहाजों को अनुमति नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से युद्धपोत भेजने का आग्रह किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए…

2 घंटे ago

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला पर हुई गोलीबारी की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुई…

2 घंटे ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…

16 घंटे ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…

16 घंटे ago