बिज़नेस

CCI ने एएमजी हरित ऊर्जा बी.वी. द्वारा ORIX कॉर्पोरेशन के ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण और ORIX कॉर्पोरेशन द्वारा ए.एम. ग्रीन (लक्जमबर्ग) एस.ए.आर.एल के कुछ परिवर्तनीय नोटों के अभिदान को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एएमजी हारित ऊर्जा बी.वी. द्वारा ओआरआईएक्स कॉर्पोरेशन के ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण और ओआरआईएक्स कॉर्पोरेशन द्वारा एएम ग्रीन (लक्जमबर्ग) एस.ए.आर.एल. के कुछ परिवर्तनीय नोटों के अभिदान को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में एएमजी ग्रीन पावर बी.वी. (एएमजी पावर) द्वारा ओरिक्स कॉरपोरेशन (ओआरआईएक्स) से ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स (जीईएच) में कुछ शेयरधारिता का प्रस्तावित अधिग्रहण और एएम ग्रीन (लक्जमबर्ग) एस.ए.आरएल (एएमजी लक्स) द्वारा ओआरआईएक्स को कुछ परिवर्तनीय नोट जारी करने का प्रस्ताव शामिल है ।

एएमजी पावर एक नई निगमित इकाई है और वर्तमान में भारत या भारत के बाहर किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न नहीं है। एएमजी लक्स एक होल्डिंग कंपनी है और इसका भारत या भारत के बाहर कोई व्यावसायिक संचालन नहीं है।

ओआरआईएक्स, ओआरआईएक्स समूह की होल्डिंग कंपनी है जो कॉर्पोरेट वित्तीय सेवाओं (वित्तपोषण, लीजिंग, तथा लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों के लिए समाधान), रखरखाव लीजिंग (ऑटोमोबाइल लीजिंग, किराये पर कार शेयरिंग तथा आईटी से संबंधित उपकरण किराये पर देना और लीजिंग), रियल एस्टेट, निजी इक्विटी निवेश, जीवन बीमा, बैंकिंग और ऋण, परिसंपत्ति प्रबंधन, पर्यावरण और ऊर्जा सेवाएं (बिजली उत्पादन सहित) सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है। भारत में, ओआरआईएक्स, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ऑटोमोबाइल लीजिंग, वाणिज्यिक वाहन ऋण, वित्तीय सेवाओं के प्रावधान, बुनियादी ढांचे में निवेश, परिसंपत्ति प्रबंधन सेवाओं और बिजली उत्पादन में लगी हुई है।

जीईएच अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक खिलाड़ी है, जो स्वच्छ ऊर्जा परिसंपत्तियों के निर्माण और संचालन पर ध्यान केंद्रित करता है। भारत में, जीईएच अक्षय ऊर्जा परिसंपत्तियों का एक पोर्टफोलियो संचालित करता है, जिसमें पवन, सौर, जलविद्युत और ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियां शामिल हैं जो विभिन्न राज्यों में फैली हुई हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

7 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

9 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

9 घंटे ago