भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों के लिए एम्स का अर्थ सर्वोत्तम और किफायती उपचार है तथा छात्रों के लिए एम्स का अर्थ है उच्च शिक्षा और शोध के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। किफायती लागत पर उत्कृष्ट तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए देश में अनेक एम्स स्थापित किए गए हैं।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को उपचार के साथ-साथ शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी रहना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 750 बिस्तरों वाला एम्स, बठिंडा कई स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी विभागों के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने एम्स, बठिंडा के सभी हितधारकों से अपने शोध और चिकित्सा सेवा के माध्यम से इसे चिकित्सा उत्कृष्टता के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की अपील की। ​​उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्स जैसे संस्थानों के शोध का केंद्र बिन्दु वैश्विक और स्थानीय स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने पर होना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे समाज में डॉक्टरों को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। एक डॉक्टर से पेशेवर योग्यता के साथ-साथ करुणा, दया और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्यों की भी अपेक्षा की जाती है। उन्होंने डॉक्टरों को इस नैतिक जिम्मेदारी को समझने और उसके अनुसार काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सा पेशेवर के तौर पर कई बार उन्हें बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। उन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखना पड़ता है। उन्होंने डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, उचित जीवनशैली अपनाने, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करेंगे।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

5 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

7 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

7 घंटे ago