बिज़नेस

NLMC ने नई दिल्ली में HIL (इंडिया) लिमिटेड के 5.119 एकड़ प्रमुख फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड के स्वामित्व वाली नई दिल्ली के नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग स्थित प्रमुख फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण के लिए पात्र बोलीदाताओं को ई-निविदा के बाद ई-नीलामी में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। यह पिछले दो महीनों में एनएलएमसी द्वारा सार्वजनिक रूप से घोषित यह तीसरी ई-नीलामी है, जो सरकारी भूमि के मुद्रीकरण की योजनाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लगभग 5.119 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस भूखंड का कुल क्षेत्रफल लगभग 20,722.93 वर्ग मीटर है इसे पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रानिक बोली प्रक्रिया के माध्यम से सीधे बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। एनएलएमसी एचआईएल (इंडिया) लिमिटेड की ओर से इस मुद्रीकरण प्रक्रिया को सुगम बना रहा है।

यह संपत्ति नई दिल्ली के नजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग पर स्थित है। इसे ई-निविदा के बाद ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे पात्र बोलीदाताओं को परिसंपत्ति मुद्रीकरण की एक सुव्यवस्थित पारदर्शी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 829.69 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम बोली वृद्धि 1 करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र बोलीदाताओं को 16.60 करोड़ रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी।

ई-निविदा-सह-ई-नीलामी प्रक्रिया

मुद्रीकरण की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें पहले ई-निविदा और उसके बाद ई-नीलामी आयोजित की जाएगी। इच्छुक और पात्र बोलीदाताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करना होगा, आवश्यक तकनीकी बोली जमा करनी होगी तथा निर्धारित बयाना राशि जमा करनी होगी।

पंजीकरण, तकनीकी बोली तथा बयाना राशि/बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर, 2026 को दोपहर 14:00 बजे तक है। तकनीकी बोलियां 20 नवंबर 2026 को शाम 4:00 बजे खोली जाएंगी। 23 नवंबर, 2026 को एक मॉक ऑक्शन (पूर्वाभ्यास नीलामी) निर्धारित है। ई-नीलामी की अंतिम तिथि तकनीकी बोलियां खुलने के बाद सूचित की जाएगी।

संभावित बोलीदाताओं की सुविधा और बोली प्रक्रिया से संबंधित प्रश्नों के स्पष्टीकरण के लिए 3 नवंबर, 2026 को शाम 4:00 बजे कमरा संख्या 309, ब्लॉक-14, लोक उद्यम भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।

ये बिक्री ई-नीलामी अधिसूचना में निर्दिष्ट “जहां है ,जैसा है”, “जैसा भी है”, “जो कुछ भी है” तथा “ बिना किसी सहारा/दावे या शिकायत के” आधार पर की जाएगी।

संपत्ति और नीलामी का प्रमुख विवरण

विवरणजानकारी
स्वामी / संस्थाएचआईएल (इंडिया) लिमिटेड
सुविधा प्रदान करने वाली एजेंसीराष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)
मंत्रालय / विभागलोक उद्यम विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार
संपत्ति का स्थाननजफगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, रोहतक रोड, शिवाजी मार्ग, नई दिल्ली
संपत्ति की प्रकृतिफ्रीहोल्ड भूखंड
अनुमानित क्षेत्रफल5.119 एकड़
अनुमानित क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में)20,722.93 वर्ग मीटर
भूमि का उपयोगऔद्योगिक
बिक्री का तरीकाई-निविदा के बाद ई-नीलामी
आरक्षित मूल्य829.69 करोड़ रुपये
न्यूनतम बोली वृद्धि1 करोड़ रुपये प्रति एकड़
बयाना राशि (ईएमडी)16.60 करोड़ रुपये
पंजीकरण / तकनीकी बोली / ईएमडी जमा करने अंतिम तिथि19 नवंबर, 2026, दोपहर 14:00 बजे
बोली-पूर्व बैठक3 नवंबर, 2026, शाम 16:00 बजे, नई दिल्ली
ई-नीलामी की तिथितकनीकी बोलियां खुलने के बाद सूचित की जाएगी
ई-नीलामी का समयसूचित किया जाएगा
नीलामी प्रक्रिया शुल्क24 लाख रुपये + जीएसटी ​​तथा अन्य लागू कर, केवल एच1 बोलीदाता द्वारा देय

उपर्युक्त भूमि का क्षेत्रफल अनंतिम और सांकेतिक है। नीलामी अधिसूचना में निर्दिष्ट प्रावधानों के अनुसार सफल बोलीदाता के साथ संयुक्त सर्वेक्षण किए जाने के बाद भूमि का सटीक क्षेत्रफल निर्धारित किया जाएगा।

भागीदारी के लिए पारदर्शी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म

ई-निविदा और ई-नीलामी की प्रक्रिया ई-निविदा प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जा रही है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्रक्रिया से संबंधित सहायता प्रदान कर रहा है।

संभावित बोलीदाता समर्पित ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी), विस्तृत नियम एवं शर्तें, पात्रता संबंधी आवश्यकताएं, पंजीकरण का विवरण तथा भागीदारी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

30 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

33 मिनट ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

35 मिनट ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

39 मिनट ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

41 मिनट ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

42 मिनट ago