बिज़नेस

CCI ने 360 वन प्राइवेट इक्विटी फंड द्वारा वास्तु हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 360 वन प्राइवेट इक्विटी फंड द्वारा वास्तु हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

360 वन प्राइवेट इक्विटी फंड (360 फंड) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में श्रेणी II के एक वैकल्पिक निवेश फंड के रूप में पंजीकृत है और इसे देश-विदेश में विभिन्न सेक्‍टरों में निवेश करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (360 एएएमएल) दरअसल 360 फंड की निवेश प्रबंधक है। 360 एएएमएल एक ‘पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी’ है और इसका नियंत्रण अंततः 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड (360 ओडब्ल्‍यूएल) के हाथों में है। 360 फंड और 360 एएएमएल को यहां एक साथ ‘360 वन/अधिग्रहणकर्ता’ कहा गया है। 360 एएएमएल दरअसल 360 वन की विभिन्‍न इकाइयों को निवेश प्रबंधन सेवाएं मुहैया कराती है।

वास्तु हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (वीएचएफसीएल/टारगेट) अन्य सेवाओं के साथ-साथ भारत में ऋण, आवास ऋण, आवास विस्तार ऋण, प्लॉट एवं निर्माण ऋण, निर्माण ऋण, संपत्ति पर ऋण और सूक्ष्म/एमएसएमई ऋण मुहैया कराती है। वास्तु फिनसर्व इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दरअसल वीएचएफसीएल की ‘पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी’ है और यह वित्तीय सेवाएं, विशेषकर किसी भी व्यक्ति, फर्म, कॉरपोरेट निकाय या किसी अन्य इकाई को सिक्‍योरिटी के साथ या बिना सिक्‍योरिटी के ही ऋण और क्रेडिट/अग्रिम धन मुहैया कराने के व्यवसाय में संलग्‍न है। यह अन्य सेवाओं के साथ-साथ कार ऋण, वाणिज्यिक वाहन ऋण, ट्रैक्टर ऋण, निर्माण उपकरण ऋण, संपत्ति पर ऋण, इत्‍यादि भी मुहैया कराती है।

360 फंड ने अपनी विभिन्न योजनाओं और सहायक इकाइयों के माध्यम से लक्षित कंपनी में इक्विटी शेयरों की द्वितीयक खरीद करने का प्रस्ताव किया है।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

6 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

6 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

9 घंटे ago