बिज़नेस

सीसीआई ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित लेन-देन में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता / एचयूएल ) द्वारा अपराइजिंग साइंस प्राइवेट लिमिटेड ( टारगेट ) की 90.5% शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है। इसके अंतर्गत एचयूएल और टारगेट के बीच निष्पादित शेयर खरीद और सदस्यता समझौते में निर्धारित शर्तों के अनुसार, समाप्ति की तारीख से लगभग दो वर्षों में टारगेट की शेष 9.5% शेयरधारिता का अधिग्रहण किया जाएगा।

अधिग्रहणकर्ता निम्नलिखित के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में शामिल है: (ए) होम केयर उत्पाद; (बी) सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पाद; (सी) खाद्य उत्पाद और जलपान। अधिग्रहणकर्ता के पास अलग-अलग श्रेणियों में फैले 50 से अधिक ब्रांड हैं और इनमें लक्स, सर्फ एक्सेल, फेयर एंड लवली, लक्मे, नॉर, क्वालिटी वॉल्स, ब्रुक बॉन्ड, बीआरयू आदि शामिल हैं।

टारगेट सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों जैसे त्वचा देखभाल और शरीर देखभाल उत्पादों, शिशु देखभाल उत्पादों और बाल देखभाल उत्पादों के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

59 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

5 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

5 घंटे ago