बिज़नेस

CCI ने मैनकाइंड फार्मा-भारत सीरम वैक्सीन सौदे को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड द्वारा भारत सीरम्स एंड वैक्सींस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित लेनदेन में मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड (मैनकाइंड) (प्रस्तावित संयोजन) की ओर से भारत सीरम्स एंड वैक्सींस लिमिटेड (बीएसवी) की 100% शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है।

मैनकाइंड एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और विभिन्न तीव्र और जीर्ण चिकित्सीय क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल तैयार खुराक के फॉर्मूलेशन (एफडीएफ) की एक विविध श्रृंखला के साथ-साथ कंडोम, आपातकालीन गर्भ निरोधकों, गर्भावस्था परीक्षण, विटामिन, खनिज, पोषक, एंटेसिड और मुँहासे-विरोधी तत्त्वों के निर्माण के हिस्से जैसे कई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े उत्पादों के विकास, निर्माण और मार्केटिंग में लगी हुई है। अपनी सहायक कंपनियों के जरिए, मैनकाइंड, इनके साथ-साथ, सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), फार्मास्युटिकल इंटरमीडियरी और फार्मास्युटिकल उत्पादों के लिए पैकेजिंग उत्पादों के निर्माण और बिक्री में भी लगा हुआ है।

बीएसवी, अपनी सहायक कंपनियों के साथ, स्त्री रोग, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन, क्रिटिकल केयर और/या मानव उपयोग के लिए आपातकालीन दवाओं जैसे चिकित्सीय क्षेत्रों के प्रत्येक मामले में (ए) एफडीएफ और एपीआई; (बी) बायोटेक और जैविक फॉर्मूलेशन और/या एपीआई; (सी) भोजन और स्वास्थ्य अनुपूरक; (डी) चिकित्सा उपकरण; और (ई) आयुर्वेदिक दवाओं के अनुसंधान, विकास, लाइसेंसिंग, विनिर्माण, आयात, निर्यात, मार्केटिंग और वितरण में लगी हुई है। भारत में, बीएसवी की गतिविधियां (इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनियां, बीएसवी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, जो बीएसवी के साथ विलय की प्रक्रिया में है) महिलाओं के स्वास्थ्य, गंभीर देखभाल, आईयूआई-आईवीएफ और आपातकालीन चिकित्सा जैसे चिकित्सीय क्षेत्र के जैविक, बायोटेक और फार्मास्युटिकल उत्पादों की एक श्रृंखला के विकास, निर्माण और मार्केटिंग तक सीमित हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…

16 मिनट ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…

18 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 घंटे ago

अमित शाह ने पंजाब के मोगा से भाजपा के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…

2 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक…

3 घंटे ago