बिज़नेस

NTPC का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 219.94 अरब यूनिट पर

देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी लि. का विद्युत उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 3.91 प्रतिशत बढ़कर 219.94 अरब यूनिट रहा।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि एनटीपीसी के कोयला आधारित बिजलीघरों में क्षमता उपयोग (पीएलएफ) इस साल अप्रैल-सितंबर अवधि में 76.3 प्रतिशत रहा। एनटीपीसी ने देश में बिजली की मांग में लगातार हो रही वृद्धि के बीच भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए अपने बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। देश में बिजली की जरूरत का 25 प्रतिशत योगदान देती है बयान के अनुसार कंपनी तापीय, जलविद्युत, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा संयंत्रों के साथ देश में भरोसेमंद, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

2 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

2 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

4 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

4 घंटे ago