बिज़नेस

Reliance और Disney India के मर्जर को मिली CCI की मंजूरी, 70350 करोड़ रुपये का सौदा, नीता अंबानी होंगी नई कंपनी की चेयरपर्सन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (वायाकॉम 18), डिजिटल 18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड (STPL) के प्रस्तावित विलय को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रस्तावित संयोजन में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह के हिस्से वायाकॉम 18 और वॉल्ट डिज्नी कंपनी (टीडब्ल्यूडीसी) के पूर्ण स्वामित्व वाली एसआईपीएल के मनोरंजन व्यवसायों (कुछ अन्य चिन्हित व्यवसायों के साथ) को एकीकृत करने की परिकल्पना की गई है। इस समझौते के परिणामस्वरूप, वर्तमान में अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से टीडब्ल्यूडीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक संयुक्त उद्यम (जेवी) बन जाएगी, जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायाकॉम 18 और मौजूदा वॉल्ट डिज्नी कंपनी सहायक कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वामित्व दिया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से कई व्यवसायों में संलग्न है, जिनमें तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन; पेट्रोलियम शोधन एवं विपणन; पेट्रोरसायनों का विनिर्माण व बिक्री; रसायनों का विनिर्माण और बिक्री; संगठित खुदरा व्यापार; मीडिया तथा मनोरंजन गतिविधियां; व भारत और विश्व भर में दूरसंचार एवं डिजिटल सेवाएं शामिल हैं।

वायकॉम 18 अन्य बातों के अलावा टेलीविजन (टीवी) चैनलों के प्रसारण, ओटीटी प्लेटफॉर्म के संचालन, टीवी चैनलों पर वाणिज्यिक विज्ञापन हेतु समयावधि बेचने, वस्तुओं की लाइसेंसिंग और भारत तथा दुनिया भर में लाइव इवेंट के आयोजन करने के व्यवसाय में लगी हुई है। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के उत्पादन एवं वितरण के व्यवसाय में भी संलग्न है।

एसआईपीएल कई तरह की मीडिया गतिविधियों में शामिल है, जिसमें टीवी प्रसारण और एवी कंटेंट तथा मोशन पिक्चर्स का उत्पादन, ओटीटी प्लेटफॉर्म का संचालन व टीवी चैनलों एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वाणिज्यिक विज्ञापन समयावधि बेचना शामिल है। एसआईपीएल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टीडब्ल्यूडीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।

एसटीपीएल ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह में निगमित एक कंपनी है और इसका स्वामित्व अप्रत्यक्ष रूप से टीडब्ल्यूडीसी के पास है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

10 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

10 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

23 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

23 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

23 घंटे ago