बिज़नेस

CCI ने शेल ड्यूशलैंड GmbH और शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स बीवी द्वारा राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत पूंजीगत हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने शेल ड्यूशलैंड जीएमबीएच और शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स बीवी द्वारा राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 100 प्रतिशत पूंजीगत हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संगठन में शेल ड्यूशलैंड जीएमबीएच और शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट बीवी द्वारा राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड (राज पेट्रो स्पेशलिटीज) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है।

शेल पीएलसी शेल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की वास्तविक मूल कंपनी है। शेल ग्रुप ऊर्जा और पेट्रो रसायन कंपनियों का एक वैश्विक समूह है, जो तेल और गैस की खोज, उत्पादन, विनिर्माण, विपणन और तेल उत्पादों और रसायनों के शिपिंग के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादों में सक्रिय है। अधिग्रहणकर्ता समूह वैश्विक स्तर पर और साथ ही भारत में विभिन्न ल्युब्रिकेंट्स के निर्माण और बिक्री में भी संलग्न है।

राज पेट्रो स्पेशियलिटीज पूरी तरह से परिष्कृत कच्ची यौगिक फीडस्टॉक्स पर आधारित हाइड्रोकार्बन रसायन वाले उच्च प्रदर्शनकारी पेट्रो-स्पेशियलिटी उत्पादों का निर्माता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago